कोटकासिम: भीषण गर्मी में राहत का संदेश, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने शरबत वितरण शिविर लगाया
Kotkasim, Alwar | May 26, 2026 भीषण गर्मी और तेज लू के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किरन के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों वाहन चालकों श्रमिकों एवं आमजन को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई। यह पूरा कार्यक्रम सामाजिक सरोकार के तहत आयोजित किया गया।