आनंदपुरी: मनरेगा में काम घटने और भुगतान में देरी का आरोप, कांग्रेस ने आनंदपुरी में रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
आनंदपुरी में कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रमुख रेशम मालवीया के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया, जिसमें मनरेगा योजना में आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई।