कोलेबिरा: जिले में साइक्लोनिक बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट, SDO ने सभी प्रखंडों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सिमडेगा में 16 सितंबर की सुबह से लगातार साइक्लोनिक बारिश हो रही है। जिससे कई निचले इलाकों में पानी भरने लगा है, और घर आदि गिरने का खतरा उत्पन्न होने लगा है। जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गई है। आज मीडिया के साथ बात करते हुए एसडीओ सुमंत तिर्की ने बताया कि साइक्लोनिक बारिश के दौरान खतरों को देखते सभी प्रखंडों को आवश्यक निर्देश दिए गए है।