ड्यूटी कहीं भी हो, फर्ज निभाना नहीं भूले ट्रैफिक पुलिस कर्मी विवेक गर्ग! जाम में फंसे तो खुद सड़क पर उतरकर संभाला मोर्चा
कांगड़ा/नगरोटा बगवां। कांगड़ा के कछियारी बाईपास पर लगे भीषण ट्रैफिक जाम के बीच एक पुलिस कर्मी ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना से लोगों का दिल जीत लिया।
जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस कर्मी विवेक गर्ग जी कहीं दूसरी जगह ड्यूटी देने के बाद नगरोटा बगवां वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वह कछियारी बाईपास पर लगे लंबे जाम में फंस गए। लेकिन उन्होंने यह सोचकर आगे बढ़ना उचित नहीं समझा कि उनकी ड्यूटी कहीं और है।
विवेक गर्ग अपनी गाड़ी से नीचे उतरे और खुद सड़क पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में जुट गए। उनकी मेहनत और सूझबूझ से कुछ ही देर में वहां यातायात सुचारू हो गया।
इतना ही नहीं, नगरोटा बगवां के ठारू में भी जब उन्हें जाम दिखाई दिया तो उन्होंने दोबारा अपनी गाड़ी रोकी और सड़क पर उतरकर ट्रैफिक क्लियर करवाने में जुट गए।
विवेक गर्ग जी का यह कार्य सिर्फ ड्यूटी नहीं, बल्कि सच्ची सेवा भावना और जिम्मेदारी की मिसाल है।
ऐसे पुलिस कर्मियों की हर जगह जरूरत है, जो यह नहीं सोचते कि उनकी ड्यूटी का क्षेत्र कहां तक सीमित है, बल्कि जहां भी जरूरत पड़ती है, वहां अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आ जाते हैं।
सलाम है विवेक गर्ग जी जैसे कर्मठ पुलिस कर्मियों को, जो वर्दी की असली पहचान अपने काम से बनाते हैं।
🙏 विवेक गर्ग जी, आपको दिल से सलाम! जय हिंद! 🇮🇳
Kangra Police #himachalpradesh #police
Kullu, Kullu | Nov 11, 2026