उदयनगर: उदयनगर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उदयनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 06 आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया एवं तहसील न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय तहसीलदार महोदय द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किए जाने पर उन्हें जेल भेजा गया।