हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे संदिग्ध को अवैध चाकू के साथ पकड़ा
बहादराबाद पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी संदिग्ध सुनील उर्फ काकी बहादराबाद बाजार के पास अवैध चाकू के साथ घूम रहा था और बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शाम 7 बजे बहादराबाद पुलिस ने ये जानकारी दी।