थरथरी: माहो पैक्स गोदाम के पास बाइक लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार
चंडी थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व माहो स्थित पैक्स गोदाम के पास हुए बाइक, मोबाइल और नकदी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक, एक मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त आर-15 बाइक बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने सोमवार की शाम पांच बजे बताया कि सबलपुर निवा