भितरवार: धूमेश्वर धाम में पिकनिक मनाना पड़ा भारी, नदी में डूबने से छात्र की मौत
भितरवार क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धूमेश्वर धाम में पिकनिक मनाने गए डबरा निवासी छात्र धुर्व सूर्यवंशी की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने तीन दोस्तों (चंद्रभान,मानव और सारांश) के साथ वहां गया हुआ था। सिंध नदी में नहाते समय यह हादसा हुआ। मृतक के पिता अनुराग सूर्यवंशी ने बताया कि उन्हें धुर्व के धूमेश्वर धाम जाने की कोई जानकारी नहीं थी।