रूड़की: मोहनपुरा में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, की गई ₹18000 की वसूली
नगर निगम रुड़की की टीम ने आज मोहनपुरा में अतिरिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान के चलते नगर निगम की टीम के द्वारा अतिक्रमण करने वाले 14 लोगों के चालान काटे गए है। जिनसे करीब 18000 की राजस्व वसूली की गई है। इसके साथ ही नगर निगम की टीम के द्वारा सभी को फिर से अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई है।