रूड़की: पिरान कलियर क्षेत्र निवासी एक नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोप में एक युवक पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
रुड़की की पिरान कलियर पुलिस को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री संदिग्ध हालत में लापता हो गई है। आरोप है कि एक युवक उनकी नाबालिग किशोरी को भगाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने अपनी पुत्री की काफी तलाश की है। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।