जलालपुर: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या, महिला समेत दो गिरफ्तार
Jalalpur, Saran | Sep 27, 2026 जलालपुर थाना क्षेत्र के दुबौलिया बेलकुंडा चवर में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक की शव मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्याकांड में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार तीन मोबाइल फोन लोहे की पट्टी और ट्रेन का जनरल टिकट बरामद किया है। मामला प्रेम प्रसंग के विवाद का बताया गया है