लखीसराय: नगर थाना परिसर में एसडीओ, एसडीपीओ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
लखीसराय। छह छात्र एवं युवा संगठनों की ओर से शनिवार को प्रस्तावित आक्रोश रैली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रैली के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए नगर थाना परिसर में प्रशासन, पुलिस अधिकारियों एवं विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक शुक्रवार की संध्या 4,30 पर आयोजित की गई ।