हरदा: शहर की बालाजी स्कूल विवाद ने पकड़ी रफ्तार, बस में आग के मामले ने बढ़ाई हलचल
छात्रा से कथित मारपीट के बाद अब स्कूल बस में
Harda, Harda | Sep 10, 2026 शहर के बालाजी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा से कथित मारपीट और पनिशमेंट का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। छात्रा के पिता दीपक सारन द्वारा स्कूल प्रबंधन और शिक्षिका के खिलाफ शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसी बीच स्कूल की बस क्रमांक-3 में देर रात आग लगने की घटना सामने आने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।