इटावा: किल्ली सुल्तानपुर गांव में जमीनी बंटवारे को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच हुआ झगड़ा, दंपति समेत चार लोग घायल
Etawah, Etawah | Jun 3, 2025 बसरेहर के किल्ली सुल्तानपुर निवासी अर्जुन सिंह का मंगलवार रात 9 बजे जमीन के विवाद में छोटे भाई से झगड़ा हो गया। अर्जुन की पुत्र वधू अनामिका ने आरोप लगाया कि चचिया ससुर ने अपने परिवार के साथ ससुर अर्जुन पर हमला कर दिया। बचाने पहुंचे पति प्रेम शंकर, सास राजकुमारी और उसे लाठी-डंडों और रॉड मारकर घायल कर दिया। सभी जिला अस्पता भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उपचार किया।