इटावा: सिविल लाइन और क्राइम ब्रांच ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 4 सदस्यों को 15 बाइकों सहित किया गिरफ्तार: एसपी सिटी
Etawah, Etawah | Jun 3, 2025 एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने मंगलवार दोपहर ढाई बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि सिविल लाइन और क्राइम ब्रांच टीम ने सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान नुमाइश चौराहा के पास दो संदिग्ध बाइक सवारों को 22 ख्वाजा गेट के पास गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के आधार पर 2 साथियों को 13 अन्य बाईकों संग गिरफ्तार किया गया। यह अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य है।