इटावा: बढ़पुरा इलाके के उदी मोड़ चौराहे पर डंपर की टक्कर से ऑटो चालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Jun 3, 2025 बढ़पुरा ईलाके के उदी मोड चौराहे पर सोमवार रात सवारियों का इंतजार कर रहे ऑटो चालक 36 वर्ष उमेश पुत्र नवाब सिंह भदोरिया निवासी अवारी को तभी तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए, पड़ोसी राजदीप एवं अन्य स्थानीय लोगों द्वारा सीएचसी उदी ले गए जहां से जिला लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार 12 बजे पीएम कराया गया। मृतक शादीशुदा था।