इटावा: श्रावस्ती मॉडल के तहत एसडीएम सदर ने सराय इकदिल समेत 4 स्थानों से चकरोड सहित 7 एकड़ सरकारी भूमि को कराया कब्जा मुक्त
Etawah, Etawah | Jun 3, 2025 श्रावस्ती मॉडल के तहत डीएम के निर्देश पर SDM सदर विक्रम राघव, तहसीलदार जयप्रकाश ने मंगलवार दोपहर 12 बजे सराय इकदिल में चकरोड, ग्राम चांदनपुर, सराय मलपुरा एवं लाखापुर में अन्य सरकारी जमीनों को जेसीबी से कब्जामुक्त कराया। साथ ही न्यायालय के आदेशों का अनुपालन में निजी विवादों का वार्ता के आधार पर निस्तारण कराया। अभियान में 7 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।