बूंदी: गोवंश प्रकरण में नगर परिषद सभापति आयुक्त को न्यायालय ने किया जमानती वारंट पर तलब 20 मार्च को उपस्थित होने के दिए निर्देश
Bundi, Bundi | Mar 13, 2024 न्यायालय स्थाई लोक अदालत ने को आवारा सांडो के जानलेवा हमलों से मुक्त कराने संबंधी याचिका की सुनवाई करते हुए नगर परिषद सभापति व आयुक्त को जमानत वारंट से 20 मार्च को तलब किया हैं। गौरतलब हैं कि शहरवासियों को आवारा सांडो के जानलेवा हमलों से मुक्त कराने के लिए याचिकाकर्ता समाजसेवी अशोक जैन ने अप्रैल 2023 में न्यायालय स्थाई लोक अदालत में याचिका दायर की थी।