बूंदी: नंदियों को शिफ्ट करने की मांग को लेकर बूंदी शहर के व्यापारियों ने बाजार को शांति पूर्वक करवाया बंद
Bundi, Bundi | Mar 12, 2024 नंदी शाला में गो वंश को शिफ्ट करने की मांग को लेकर समस्त व्यापारियो ने एक मत होकर आज मंगलवार को शांतिपूर्वक बाजार को बंद करवाया। जिला कलेक्ट्रेट के बाहर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को 15 दिन हो गए थे। जिला प्रशासन द्वारा कोई शुद्ध नहीं ली गई,नंदीशाला में गोवंश शिफ्ट नहीं हो पा रहे हैं। जिसको लेकर आज बूंदी बंद किया गया ।