बूंदी: जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुचे व्यापारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक,कलेक्ट्रेट के गेट पर चस्पा किया ज्ञापन
Bundi, Bundi | Mar 12, 2024 शहर में विचरण कर रहे बेसहारा एवं निराश्रित गोवंश को नगर परिषद की नवनिर्मित नंदी शाला में शिफ्ट करने की मांग को लेकर चल रहे गो भक्तों के आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को बंदी के सभी बाजार बंद रहे। जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने जा रहे थे मगर जिला न्यायालय के गेट के बाहर ही हमें रोक कर मुकदमे दर्ज करने की धमकियां दी गई। क्षुब्ध होकर गेट पर ही ज्ञापन चिपका दिया।