बूंदी: बूंदी जिले के लाखेरी में कमल किराना से नकली घी बरामद कर अवधि पार सामग्री को नष्ट करवाया
Bundi, Bundi | Mar 12, 2024 लाखेरी उपखंड अधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बूंदी के आदेश अनुसार लाखेरी में कमल किराना स्टोर से नकली कृष्णा घी बेचने के मामले का निरीक्षण किया,निरीक्षण में कृष्णा ब्रांड के 11 डिब्बे पाए ,जिनका एफएसएसएक्ट के तहत नमूना ले लिया गया, तथा बाकी बचे घी को सीज कर दिया। अवधि पार सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।