बूंदी: सामान्य चिकित्सालय के ब्लड डोनर नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मण लाल मीणा का नेपाल के काठमांडू में हुआ सम्मान
Bundi, Bundi | Mar 12, 2024 ब्लड डोनर्स एसोसिएशन नेपाल (ब्लोदान), एफिलिएटेड टू इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन (आईएफबीडीओ) द्वारा स्वेच्छिक रक्तदाताओ को बढ़ावा देने पर सेकण्ड इंटरनेशनल ब्लड कान्फ्रेंस का आयोजन काठमांडू नेपाल देश में किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय ब्लड कांफ्रेंस में मीणा का प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मान किया गया।