पीरो: लोहिया चौक बना 'जाम का जाल', सड़क पर उतरे एसडीओ, तब जाकर मिली राहत
Piro, Bhojpur | Apr 20, 2026 लगन के मौसम में बढ़ी वाहनों की बेतहाशा आवाजाही ने सोमवार को पीरो के लोहिया चौक को पूरी तरह जाम के शिकंजे में जकड़ दिया। चिलचिलाती धूप में घंटों तक वाहन रेंगते रहे और चौक पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। हालात इतने बदतर हो गए कि स्कूल वाहन भी जाम में फंस गए, जिससे बच्चों और अभिभावकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।