बीकानेर: बीकानेर PBM अस्पताल में प्रसव के बाद 2 महिलाओं की किडनी फेल, आंखों की रोशनी भी गई
बीकानेर। कोटा के बाद बीकानेर के PBM अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूताओं की किडनी फेल होने का मामला सामने आया है। जांच में अस्पताल में गंदगी, ओटी में संक्रमण व गायनी विभाग के पास अलग आईसीयू न होना कारण माना गया। दो प्रसूताओं की आंखों की रोशनी भी चली गई।