टीकमगढ़: कांग्रेस कार्यालय:कांग्रेस का भाजपा पर हमला: राम मंदिर चंदा, NEET और उज्जैन जमीन मामले पर घेरा, CM से मांगा इस्तीफा
कांग्रेस ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कथित NEET परीक्षा गड़बड़ी और राम मंदिर चंदा मामले पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने श्रीराम मंदिर के संचालन को लेकर भाजपा पर आरोप लगाए।