प्रतापपुर: SECL महान-2 खदान के पास बदहाल सड़क पर दो बाइक सवार गिरकर हुए घायल
SECL महान-2 खदान के पास सड़क की बदहाली से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर आवागमन करना मुश्किल हो गया है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दो बाइक सवार सड़क पर फिसलकर बुरी तरह गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। विडियो में सड़क पर कीचड़ के बीच भारी वाहनों की आवाजाही भी नजर आ रही है।