जनगणना 2027 में गोंड (धुरिया) समाज को अनुसूचित जनजाति के रूप में दर्ज न किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार गोंड ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र डीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि जनगणना कर्मी शासनादेश के बावजूद समाज के लोगों को एसटी श्रेणी में दर्ज नहीं कर रहे हैं और जाति प्रमाण पत्र मांग रहे हैं।