बिजावर: सावन के पहले सोमवार जटाशंकर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के 4 बजे से शुरू हुए भोलेनाथ के दर्शन
बुंदेलखंड के केदारनाथ कहे जाने वाले श्री जटाशंकर धाम में सावन के पहले सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार तड़के करीब 4 बजे से ही हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे।सावन के प्रत्येक सोमवार को जटाशंकर धाम में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पूरे सावन माह में यहां श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना बना रह