लखीसराय: तेतरिया गांव से बन्नू बगीचा पुलिस ने NBW वारंटी दो भाइयों को किया गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन में दो देशी कट्टा भी बरामद
बन्नू बगीचा थाना के पुलिस ने तेतरिया गांव से NBW वारंटी दो सहोदर भाईयों को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 12 पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में तेतरिया गांव के रहने वाले चंद्रिका यादव के दो पुत्रों अनिल कुमार एवं दिनेश यादव को गिरफ्तार किया गया. वहीं सर्च ऑपरेशन में श्रृंगी ऋषि पहाड़ी से दो पुराना देशी कट्टा बरामद हुआ.