घोड़ाडोंगरी: फुलगोहान में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घोड़ाडोंगरी पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
फुलगोहान गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे युवक के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। घोड़ाडोंगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फुलगोहान गांव में बीती रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दुर्गेश उइके की मौके पर मौत हो गई।