घोड़ाडोंगरी: 19 दिसंबर को बैतूल आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, सारनी नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएम के आगमन को लेकर पाथाखेड़ा में की बैठक
मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 दिसंबर को बैतूल आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पाथाखेड़ा में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सारनी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष किशोर बरदे ने स्व सहायता समूह की महिलाओं की बैठक ली। इस दौरान अध्यक्ष ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ हितग्राहियों को बैतूल पहुंचने का निमंत्रण भी दिया।