नईसराय: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को आजीवन कारावास, नई सराय थाना क्षेत्र का मामला
नई सराय थाना क्षेत्र निवासी एक मूक बधिर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा आरोपियों पर 20-20 हजार रुपए का अर्थदंड भी अधिरोपित किया गया है।बीते साल 26 सितंबर को नई सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में निवास करने वाली 10 वर्षीय मूक बधिर नाबालिग के दुष्कर्म की घटना हुई थी।