गुन्नौर: कस्बा जुनावई के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार एक युवक की हुई मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर कस्बा जुनावई के समीप शनिवार दोपहर करीब 3 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में जनपद बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी प्रदीप कुमार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।