नवाबगंज: सायपुर गांव में बड़े भाई के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
सफदरगंज थाना क्षेत्र के सायपुर गांव में बुधवार करीब 11 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके बड़े भाई के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सायपुर निवासी स्वर्गीय रामशरन के पुत्र देवी दयाल के रूप में हुई है। परिवार में देवी दयाल सहित चार भाई हैं।