बहराइच: थाना खैरीघाट इलाके में हत्या की घटना के मामले में मुकदमा दर्ज कर खुलासा करने के दिए निर्देश- एएसपी ग्रामीण
मकरंदपुर गांव में स्थित भैरो बाबा कुटी पर बने मंदिर के पुजारी की मंगलवार देर रात बाद निर्मम हत्या हो गई । इसकी जानकारी बुधवार दोपहर बाद लगभग चार बजे हुई। जानकारी मिलते ही एएसपी ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट भी बुला ली गई। खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।