बहराइच: विकास भवन सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन, डीएम ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिए निर्देश
बहराइच विकास भवन सभागार में बुधवार को किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित हुआ। बैठक में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जनपद के किसानों तथा कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा किये जा रहे इनोवेटिव एक्टिविटी का फीड बैक लिया।