बहराइच: गेंदघर मैदान में 25 से 27 फरवरी तक आयोजित होगा बहराइच महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गेंद घर मैदान में 25 से 27 फरवरी तक बहराइच महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। डीएम मोनिका रानी ने बुधवार को बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की जाएगी। इस कार्यक्रम में गायक अल्ताफ राजा सहित विभिन्न कलाकार शिरकत करेंगे।