बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार मे आगामी लोकसभा चुनाव फ्री एंड फेयर संपन्न कराने को लेकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटो का प्रशिक्षण संपन्न
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को प्रथम सत्र में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पयागपुर एवं महसी तथा द्वितीय सत्र में नानपारा व बलहा के लिए नामित ज़ोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।