बहराइच: जीआईसी सहित जिले के 114 परीक्षा केन्द्रों पर गुरुवार से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 6 जोन में बांटे गए परीक्षा केन्द्र
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात डीआईओएस नरेंद्र देव ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होगी। उन्होंने बताया कि हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के लगभग 65 हज़ार परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के परीक्षा केदो को 6 ज़ोन में बांटा गया है।