रजौली: पुलिस ने गुप्त सूचना पर की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 172.665 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Rajauli, Nawada | Jun 20, 2026 रजौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने पिकअप वाहन संख्या BR-01GM-1888 की तलाशी के दौरान उसके डाला में कार्टन में छिपाकर रखी गई कुल 172.665 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। मौके से अखिलेश प्रसाद उर्फ भगत जी (धमनी, रजौली) और सन्नी कुमार (मिथिकुआ, दीपनगर, नालंदा) को गिरफ्तार किया गया।, जानकारी शनिवार 3 pm