कटकमसांडी: कटकमसांडी के स्कूल से 60 बैटरियाँ चोरी, मामला दर्ज
कटकमसांडी,पेलावल ओपी क्षेत्र के उच्च विद्यालय पसरा में चोरों ने सोलर सिस्टम के 60 पीस बैट्री की चोरी कर ली। प्रधानाध्यापक मोहम्मद एयाज के शिकायत पर पेलावल ओपी में अज्ञात के खिलाफ बुधवार 6 बजे मामला दर्ज कराया गया है। आवेदन में कहा गया है कि स्कूल में इससे पहले भी सोलर कनेक्शन तार की चोरी हुई थी। प्रधानाध्यापक ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।