कटकमसांडी: कटकमसांडी में वोट देने के बाद बुजुर्ग लापता, मामला दर्ज
कटकमसांडी खपरियावां निवासी मुरली राम 60 वर्ष पिछले 5 दिनों से लापता हैं। इस संबंध में पुत्र अजीत कुमार राम ने कटकमदाग थाना में को आवेदन दिया है। थाना को दिए गए आवेदन मे लिखा है कि 13 नवंबर को खपरियावां हाई स्कूल के बूथ संख्या 172 पर मतदान करने के बाद से पिता लापता हैं। मतदान दिन जब दिनभर मुरली राम घर नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की।