हजारीबाग एसबीएम टीटीसी में नवीन बरन उत्सव का आयोजन आज रविवार 5 बजे किया गया. इसका शुभारंभ डॉ शशिकांत यादव एवं सहायक प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से किया. प्राचार्य डॉ शशिकांत यादव ने कहा कि महाविद्यालय की यह परंपरा रही है कि नये प्रशिक्षुओं का नवीन बरन करने के बाद ही कक्षाएं संचालित की जाती है.