कटकमसांडी: पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया
कटकमसांडी पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को पदमा थाना क्षेत्र के करर गांव से स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। कटकमसांडी थाना प्रभारी राज वल्लभ कुमार ने बताया कि आरोपी पप्पू मेहता पर कटकमसांडी थाना में पोक्सो एक्ट के अंतर्गत नामजद प्राथमिकी दर्ज है। अभियुक्त पप्पू मेहता पिता तोखन महतो पदमा थाना क्षेत्र के साकिन करर का निवासी है।