कटकमसांडी: कटकमसांडी में 91079 मतदाता करेंगे मतदान, तैयारियां पूरी
कटकमसांडी प्रखंड के 91079 मतदाता विधानसभा के इस चुनाव में अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। इन मतदाताओं में 45986 पुरुष तथा 45092 महिला और एक तृतीय लिंग के मतदाता शामिल है। मतदान के लिए पूरे प्रखंड में 109 बूथ बनाया गया है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरे प्रखंड को 18 सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टरों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है।