पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज, कहा- उनमें काम के प्रति गंभीरता नहीं
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विदेश यात्रा को लेकर न सिर्फ सत्ता पक्ष के लोग बल्कि खुद राजद के नेता भी अब सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वहीं गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के नेता प्रतिपक्ष है लेकिन उनमें काम को लेकर सीरियसनेस नहीं है।