गोरखपुर: नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल गोरखपुर यूनिवर्सिटी के तीन एनसीसी कैडेट ने वाइस चांसलर से आवास पर की मुलाकात
गणतंत्र दिवस परेड, नई दिल्ली 2025 में सहभागिता करके लौटे तीन एनसीसी कैडेटों—अंडर अफसर प्रशांत मल्ल, कैडेट वृंदा पांडेय और कैडेट आकृति सिंह—ने आज दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारियों प्रो. (कैप्टन) डी.एन. मौर्य एवं डॉ. (लेफ्टिनेंट) अनुपम सिंह भी उपस्थित रहे।