जामताड़ा: जामताड़ा में मारपीट-अपहरण मामले में आरोपियों के घर चिपकाया इश्तहार, न्यायालय में हाजिरी की दी चेतावनी
जामताड़ा थाना क्षेत्र के सहरपुरा व कोलपाड़ा के दो आरोपियों सफाउल अंसारी व गुलाम अंसारी के खिलाफ मारपीट और अपहरण के मामले में पुलिस ने इश्तहार चिपकाकर अदालत में हाजिरी की चेतावनी दी। 14 फरवरी 2026 को दर्ज मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुखिया और ग्रामीणों की मौजूदगी में डुगडुगी बजाकर कार्रवाई की।