तुरकौलिया: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से हुआ बलात्कार, पीड़िता के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ हुआ बलात्कार,पीड़िता के पिता के आवेदन पर सोमवार 11 बजे दर्ज हुई प्राथमिकी। वही पुलिस त्वरित कारवाई करते हुए एक पुरुष समेत दो महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित के तरफ से 9 लोगो को आरोपी बनाया गया है। सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा,आगे की कारवाई की जा रही है।