तुरकौलिया: चिलरांव में शीशम के पेड़ के लिए सोमवार को हुई मारपीट में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
जयसिंहपुर चिलरांव में सोमवार को शीशम के पेड़ के लिए हुई मारपीट मामले में पुलिस मंगलवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के 3 बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में देवानंद कुमार,सेवक राय व महेश कुमार शामिल है। सोमवार हुई मारपीट में मैना कुंवर,गोपाल राय व कुसुम देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई थी।10 लोगो के खिलाफ़ FIR हुई।